MP Weather Update: संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है, लेकिन बारिश की रफ्तार अब धीरे-धीरे धीमी पड़ने के संकेत है। शुक्रवार को जबलपुर-सागर संभाग के सात में भारी बारिश की चेतावनी है। प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से चार इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
अब तक कितनी बारिश?
एमपी में गुरुवार को श्योपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश हुई है, जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और टीकमगढ़ में हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रदेश में अब तक 674.6 मिलीमीटर यानी करीब 26.5 इंच बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 742.3 मिलीमीटर यानी 29.2 इंच होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में करीब 2.7 इंच बारिश कम हुई है और बारिश सामान्य से 9 प्रतिशत पीछे है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: रक्षाबंधन आज, उज्जैन दौरे पर CM डॉ मोहन, शनिवार को जनविश्वास अभियान, राम राजा की नगरी में BJP का बनेगा जम्बो प्लान
यहां सामान्य से ज्यादा गिरा पानी
प्रदेश के 37 जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कमी है। वहीं सतना, निवाड़ी, अनूपपुर, डिंडोरी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया समेत कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी समेत कई जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। इन क्षेत्रों में कही तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
अगले तीन दिन का अनुमान
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, 28 से 30 अगस्त तक गरज चमक के साथ बारिश जारी रहेगी, लेकिन व्यापक भारी बारिश की संभावना कम है। 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट, 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में बारिश का कोटा पूरा हुआ, लेकिन मानसून में दो बार ब्रेक आने के बाद अगस्त में सक्रिय हुए सिस्टम से बारिश बढ़ी। इसके बावजूद जून की कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। प्रदेश में सामान्य सीजनल बारिश 37.3 इंच है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


