सुधीर दंतोडिया. भोपाल. मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 24 जनवरी को सुबह 11 बजे दिलाई जाएगी. शपथ 25 जनवरी को दिलाई जानी थी, लेकिन 25 को शासकीय अवकाश होने से यह परिवर्तित की गई है.
इसे भी पढ़ें- MP में ध्वजारोहण पर सियासत: कांग्रेस ने 26 जनवरी के आदेश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, BJP ने कमलनाथ सरकार का ऑर्डर किया पोस्ट
इसमें देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नागरिकों को जिलों में शपथ दिलाने के लिए प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश जारी किए हैं.

