शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में धान के उपार्जन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उपार्जन की आखिरी पर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने रिव्यू किया तो खुलासा हुआ कि 43 लाख मैट्रिक टन खरीदी में 5100 क्विंटल की खरीदी बोगस हुई है।
मामले को लेकर विभाग ने 20 कलेक्टरों को पत्र लिखा है। फर्जी तरीके से ई उपार्जन की पोर्टल में एंट्री हुई और बारदाना की भी कमी हुई। अनियमितता के संबंध में कलेक्टरों को जांच करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिए है। 27 जनवरी को कलेक्टरों को फिजिकल जांच की रिपोर्ट देना होगा।
MP Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, तेजी से लुढ़का पारा, शीतलहर से अगले 3 दिनों तक कड़ाके
TI की मुश्किलें बढ़ींः HC की टिप्पणी- टीआई ने हत्या मामले की जांच ईमानदारी से नहीं की, अब DGP टीआई

