कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुंडागर्दी करने वाले अब शहर तक सीमित नहीं रह गए हैं। बल्कि सोशल मीडिया भी उनके शो ऑफ का एक जरिया बन गया है। लेकिन अब ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर खुद को गैंगस्टर या बाहुबली बताकर अवैध हथियारों की नुमाइश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हाल ही मे 3 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 3 अन्य लोगों पर भी धारा 170 BNS के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

एएसपी आनंद क्लादगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रील बना बना कर अवैध हथियारों की नुमाइश कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक 100 से ज्यादा मामलों में FIR की गई है। उन्होंने फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट न करने की अपील की है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

