इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सत्ताधारी दल के बड़े पदाधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। अज्ञात बदमाशों ने भाजपा जिला अध्यक्ष की कार पर पथराव किया। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े और नेमप्लेट नोची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के ठीक सामने खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी (एमपी 35 जेडसी 1673) को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से आए उपद्रवियों ने वाहन पर भारी-भरकम पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले किए। इस क्रूरतापूर्ण तोड़फोड़ में गाड़ी के आगे और पीछे के सभी शीशे चकनाचूर हो गए। हमलावरों की खुन्नस यहीं नहीं रुकी, उन्होंने गाड़ी पर लगी आधिकारिक नेम प्लेट और भाजपा के प्रतीक चिन्ह ‘कमल के फूल’ को भी नोचकर तोड़ डाला।
ये भी पढ़ें: शहडोल मेडिकल कॉलेज में बेखौफ बदमाश: हाथों में चाकू लेकर पहुंचे दो युवक, मचा हड़कंप
सुबह जब घटना की जानकारी सामने आई, तो राजनीतिक गलियारों और शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस महकमे में हड़कंप, घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले चेहरों बेनकाब किया जा सके।
ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

