MP Sanjana Jatav: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक युवक की मौत के मामले ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कुम्हेर थाना क्षेत्र के चौकीपुरा गांव में युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भरतपुर की सांसद संजना जाटव और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सांसद ने पुलिस प्रशासन पर बदतमीजी करने और सुनवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?
मृतक युवक का नाम धर्मवीर सिंह था। चार दिन पहले वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि धर्मवीर की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजन पहले कुम्हेर थाने पहुंचे थे। वहां सुनवाई न होने पर सांसद संजना जाटव ने मोर्चा संभाला।
ट्रैक्टर पर शव रखकर प्रदर्शन
परिजनों की मांगों को लेकर सांसद संजना जाटव पीड़ित के गांव चौकीपुरा पहुंचीं। प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिलने पर सांसद और ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया जब सांसद शव को ट्रैक्टर पर रखकर सीधे आईजी ऑफिस की ओर ले जाने लगीं।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल गरमा गया। सांसद ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा, अगर न्याय नहीं दे सकते, तो मुझे हथकड़ी लगाओ और जेल में डालो। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीग एसपी कांबले गोपीनाथ शरण और कुम्हेर एसडीएम मौके पर पहुंचे। सांसद और ग्रामीणों के साथ लंबी बातचीत हुई। इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, नियमानुसार आर्थिक सहयोग और मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाए जाने पर सहमति जताई।
पढ़ें ये खबरें
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

