शिखिल ब्यौहार, भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई से जुड़े मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कानून सब के लिए समान होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भी बयान दिया हैं।

भोपाल में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़े मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी को पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया, जबकि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ‘अपना DNA चेक करवा ले मौलाना…’ इंदौर में भाजपा नेता मनीष शर्मा का तीखा पलटवार, FIR कराने की चेतावनी

सपा ने पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता, पीड़ितों को न्याय दिलाने और 41 लोगों की अधिग्रहित जमीन वापस करने की भी मांग की। डॉ. यादव ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें: ‘मेरा टिकट कटवाने की क्षमता आशुतोष में नहीं’, नरोत्तम मिश्रा का फिर छलका दर्द, SP को भी दे डाली धमकी

उन्होंने कहा कि कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा, लखन पटेल, पीसी शर्मा समेत कई अन्य लोगों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद मिला, उनके आशीर्वाद से आप देख सकते हैं इनका क्या हाल हुआ। इतना ही नहीं कुछ लोगों की तो जान भी चली गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m