हेमंत शर्मा, इंदौर। उत्तर प्रदेश के इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब इंदौर में भी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। भाजपा नेता मनीष शर्मा ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए मौलाना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बीजेपी नेता मनीष शर्मा ने कहा कि “सुन ले मौलाना… अपना DNA चेक करवा ले। उसमें किसी राम के वंशज सनातनी का ही DNA मिलेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीकृष्ण जैसे करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को लेकर इस तरह के बयान देना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में मौलाना जर्जिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू महासभा ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर
FIR दर्ज कराएंगे मनीष शर्मा
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोगों को समाज में वैमनस्य फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ऐसे मौलाना की चौराहे पर जूते-चप्पलों से पूजा कर पाकिस्तान भेज देना चाहिए।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और वे मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और वे दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। उनका यह बयान श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच सामने आया, जिसके बाद कई हिंदू संगठनों और साधु-संतों ने इसका विरोध जताया है।
ये भी पढ़ें: SC का आदेश: हिंदू पक्ष की पूजा रहेगी जारी, परिसर में नमाज से मना; आरिफ मसूद बोले- ‘अंतिम आदेश का इंतजार’
बयान से बढ़ा विवाद
मौलाना के बयान के वायरल होने के बाद देश के कई हिस्सों में इसकी आलोचना हो रही है। इंदौर में भाजपा नेता मनीष शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई और प्रशासन के अगले कदम पर भी नजर बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

