लखनऊ। मौलाना जर्जिस के कथित विवादित बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी हजरतगंज थाने पहुंचे और मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी।
ऐसे बयानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण, भगवान राम और हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की हैं, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
READ MORE: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रेल से किया प्रयागराज का सफर, PM के ईंधन बचत अपील को दिया बल
निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील
शिशिर चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार के बयानों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।
READ MORE: BJP का विकास खो गया! किसानों की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे सपा सांसद, सिंचाई, बिजली और खाद की समस्या को लेकर घेरा
विवाद की शुरुआत उस वीडियो से हुई, जिसे 23 जून को झारखंड में आयोजित एक तकरीर का बताया जा रहा है। वीडियो में मौलाना जर्जिस कथित तौर पर यह कहते सुनाई देते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण “पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे” और इस दावे के समर्थन में उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक की अपनी व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने हिंदू पूजा-पद्धति और भगवान राम व श्रीकृष्ण को लेकर भी विवादित टिप्पणियां कीं, जिनका कई संगठनों ने विरोध किया है।
READ MORE: सरकार के समर्थन में सपा! महिला आरक्षण और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अखिलेश यादव का मिलेगा साथ, ओपी राजभर का बड़ा दावा
फिलहाल पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत का परीक्षण कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

