MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 27 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प पारित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही महिलाओं को न केवल उनका अधिकार दिया, बल्कि उन्हें पदों पर आसीन कर उनका सम्मान बढ़ाया। उनके इस वक्तव्य के बीच विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित हो गया। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में फिल्म एक्ट्रेस निकिता दत्ता
Actress Nikita Dutta In Mahakal Mandir: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री निकिता दत्ता आज दोपहर उज्जैन पहुंची। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। निकिता ने बाबा महाकाल को देहरी से जल अर्पित कर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। पढ़ें पूरी खबर
नशे के सौदागरों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त
मंदसौर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तस्करों और उनके परिजनों द्वारा नशे की काली कमाई से खड़ी की गई 22 करोड़ 08 लाख 04 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति को एक झटके में ‘फ्रिज’ (जब्त) करने का आदेश जारी करवाया है। पढ़ें पूरी खबर
दहेज में 15 तोला सोना, 25 लाख कैश लेने से किया मना
आज के दौर में जहाँ शादियां ‘लेन-देन’ का जरिया बनती जा रही हैं तो वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम बंगरेड से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। इस प्रतिष्ठित परिवार ने दहेज की भारी-भरकम राशि और सोना ससम्मान लौटाकर मानवता का परिचय दिया है। पढ़ें पूरी खबर
रनवे पर दौड़ रही फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी
राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट में रनवे पर दौड़ रही फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी हो गई। एक शख्स के बीमार होने की वजह से इसे अचानक रोक दिया गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर
गाय के चमड़े से भरा ट्रक पकड़ाया
राजधानी भोपाल में 26 टन गौमांस से भरा ट्रक पकड़ाने की घटना को ज्यादा वक्त नहीं बीता है। वहीं अब इछावर में बजरंग दल ने गाय के चमड़े से भरा एक ट्रक पकड़ा है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रक कोलकाता से शहर स्थित चमड़ा फैक्ट्री में आया था, जिसमें करीब 350 क्विंटल बीफ था। पढ़ें पूरी खबर
शादी के पांचवें दिन दुल्हन की मौत
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना इलाके में देवतामऊ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां शादी के महज पांच दिन बाद नई नवेली दुल्हन की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
ACP के पति लापता
मध्य प्रदेश के इंदौर में पदस्थ एक महिला ACP के पति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह सरकारी गाड़ी लेकर घर से निकल गए थे। वहीं राजस्थान के कोटा में पति के होने की खबर मिली है। जिसके बाद इंदौर पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री ने अपनी पॉकेट से निकाला प्याज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा ‘एक प्याज’ करती है, जो हमेशा उनकी जेब में रहती है। यह हम नहीं बल्कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में मंच से जनता को बताया है। उन्होंने कहा वह दिखते जवान है पर उनकी आत्मा बूढ़ी हो गई। इसलिए वह हमेशा भीषण गर्मी में अपने पास प्याज रखते है जो उनको लू लपट से बचाती है। पढ़ें पूरी खबर
भीषण सड़क हादसे में 5 मौत
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। प्रदेश के नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि सभी मृतक कार टवेरा वाहन से बारात से लौट रहे थे। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

