शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में देर रात जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

READ MORE: MP Morning News: मध्यप्रदेश के स्कूलों में मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, सीलिंग के विरोध में आज भोपाल में बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होने के आसार हैं। डिंडौरी और बालाघाट में करीब 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के करीब 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, निवाड़ी, ओरछा, अशोकनगर और शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

READ MORE: श्री महाकालेश्वर भस्म आरती: श्रावण माह का चौथा और अंतिम सोमवार आज,  महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का ताँता

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार बारिश के बावजूद प्रदेश में अब तक औसत बारिश सामान्य से कम है। मध्य प्रदेश में अब तक करीब 24.8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश से लगभग 3 इंच कम है। प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से 6 से 50 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m