Mumbai Police Driver Suspended After Threat To CJP Protester: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल (Mumbai Police Driver Viral Video) हुआ है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए प्रदर्शनकारी को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मुंबई पुलिस ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
वीडियो में पुलिस ड्राइवर पवन सांगले प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर ’50 ग्राम पाउडर’ डालकर झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिसकर्मी पवन सांगले को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
यह वीडियो मुंबई कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक शिवाजी पार्क, चेंबूर और आजाद मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक पुलिस वाहन के अंदर बैठे दिखाई देते हैं। इसी दौरान आगे की सीट पर बैठा एक पुलिसकर्मी छात्रों को दोबारा प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी देता है। वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि अगर छात्र फिर से प्रदर्शन में दिखाई दिए तो वह उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
वीडियो में पुलिस ड्राइवर कथित तौर पर कहता सुनाई देता है, “वापस इधर कहीं मिला तो मेरे जैसा बेकार आदमी कोई नहीं होगा। मैं सीधे 50-50 ग्राम पाउडर (जेब) में डाल दूंगा। फिर जिंदगी खत्म हो जाएगी। तुम्हारी वजह से हमें परेशानी हो रही है। वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर पुलिसकर्मी किस ‘पाउडर’ की बात कर रहा था। कई लोगों ने इसे किसी व्यक्ति को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मुंबई पुलिस ने वीडियो की सत्यता और मामले की जांच शुरू की
वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की सत्यता और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने तक संबंधित ड्राइवर को उसकी वर्तमान पोस्टिंग से हटा दिया गया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी अकबर पठान ने कहा कि मुंबई पुलिस ने INC मुंबई के ट्वीट किए गए वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। फैक्ट्स वेरिफाई करने के बाद एक्शन लिया जाएगा। वायरल वीडियो में जो पुलिसवाला प्रदर्शनकारियों पर ड्रग केस में फंसाने की बात कर रहा है, वह कांस्टेबल पवन सांगले है जो मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट से जुड़ा है और अभी सायन पुलिस स्टेशन में काम कर रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


