Ranchi Congress Protest: रांची में नीट पेपर लीक और सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सड़क से लेकर संसद तक में संग्राम मचा हुआ है। सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज और शिक्षामंत्री हटाने को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्षी सांसद संसद में हंगामा मचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बवाल मचाए हुए हैं। नीट पेपर लीक को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बीजेपी ऑफिस के बाहर टमाटर-अंडे और पत्थर चले। कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर टमाटर-अंडे और पत्थर बरसाए।

बता दें कि नीट पेपर लीक और जेपीएससी भर्ती घोटाले को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। बुधवार को भाजपा ने जेपीएससी और कथित भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर टमाटर-अंडे और पत्थर बरसाए।

दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से मार्च निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि पुलिस ने भाजपा कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी के दौरान माहौल और गर्मा गया। कुछ देर बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंके। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और पथराव की घटना भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव की चपेट में आने से कई मीडियाकर्मी घायल हो गए।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, एसडीओ समेत कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव कर वापस लौट गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्थानों से चले गए।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m