Mumbai Turbhe Minor Rape and Murder Case: नवरात्रि के पावन दिनों में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। माया नगरी’ में बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। नवी मुंबई के तुर्भे में नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी गई। कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता का जानने वाला है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, लड़की के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़की की हत्या करने और शव छिपाने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त पर शव बरामद किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 10 सदस्यों की एसआईटी गठित की है। टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक स्तर कीमहिला अधिकारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की आशंका से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
आरोपी पुलिस हिरासत में
नवी मुंबई पुलिस के उपायुक्त विजय खरात ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

