पुलिस ने लंबी तलाश के बाद कुख्यात सुपारी किलर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी से न सिर्फ भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है, बल्कि एक अन्य बड़े हमले का भी खुलासा हुआ है. सुपारी किलर अभिषेक उर्फ सूरज सिन्हा को 14 महीने बाद कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को खुली चुनौती देने वाला यह आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल न कर प्रतिबंधित ऐप्स के जरिए सुपारी लेता था.
रांची पुलिस ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या और कारोबारी राधेश्याम साहू गोलीकांड के मुख्य सरगना व कुख्यात अभिषेक उर्फ सूरज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले 14 महीनों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और सुपारी किलर (कॉन्ट्रैक्ट किलर) अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी इतना शातिर था कि वारदातों को अंजाम देने के बाद विभिन्न माध्यमों से रांची पुलिस को “हिम्मत है तो पकड़ के दिखाओ” जैसी खुली चुनौतियां देता था. पुलिस से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन का पूरी तरह त्याग कर दिया था, जिससे उसे ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती बन गया था.
रांची पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने इसकी पुष्टि की. सूरज पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार शहर बदल रहा था. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार किया गया 32 वर्षीय कुख्यात अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा मूल रूप से रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज का रहने वाला है. उसने महज 22 वर्ष की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था.
ग्रामीण एसपी के अनुसार, अभिषेक ने स्वीकार किया है कि 26 मार्च 2025 को कांके चौक के पास स्थित एक होटल में बैठे बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या उसी ने शूटरों के जरिए करवाई थी. इस हत्याकांड के लिए उसे 5 लाख की सुपारी मिली थी.
इसके अलावा, 15 अक्टूबर 2025 को नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास ‘शांभवी इंटरप्राइजेज’ के मालिक और कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए ताबड़तोड़ गोलीकांड के पीछे भी इसी का हाथ था. अभिषेक ने इस काम के लिए 20 लाख की भारी-भरकम सुपारी ली थी.
रांची पुलिस अब दोनों मामलों में सूरज से विस्तृत पूछताछ कर आगे की साजिशों का पता लगाने में जुटी है. इस गिरफ्तारी को रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि 15 अक्टूबर 2025 को रांची के कटहल मोड़ के पास सीमेंट और छड़ के कारोबारी राधेश्याम साहू पर गोलीबारी का मुख्य शूटर भी यही सूरज था. हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

