National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (01 मई 2026) की खबरों में गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा, नाबालिग अब एक साथ नहीं रख सकेंगे भारतीय और विदेशी पासपोर्ट, जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूटे, पाकिस्तान को मिला सीजफायर कराने का इनाम प्रमुख रहा।

गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा

LPG Cylinder Price Hike: पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही मई के पहले दिन महंगाई (inflation) बम फूटा है। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) 993 रुपये महंगा हो गया है। ईरान युद्ध के कारण हो रहे घाटे को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है

पढ़े पूरी खबर…..

नाबालिग अब एक साथ नहीं रख सकेंगे भारतीय और विदेशी पासपोर्ट

केंद्र सरकार ने नागरिकता से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करते हुए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2026 (Citizenship Amendment Rules, 2026) को अधिसूचित कर दिया है। गृह मंत्रालय के इस फैसले से OCI (Overseas Citizen of India) आवेदन प्रक्रिया से लेकर पासपोर्ट नियमों तक कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। नए नियमों के तहत अब OCI कार्ड के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा। साथ ही आवेदकों को अब फिजिकल OCI कार्ड के साथ-साथ ई-OCI (डिजिटल फॉर्म) का विकल्प भी मिलेगा, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

पढ़े पूरी खबर…..

जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूटे

GST Collection Record: मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन और होर्मुज बंद होने से लगातार बढ़ते तनाव के बीच देश में जीएसटी कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बना है। GST कलेक्शन ने अप्रैल महीने में ₹2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इसमें 8.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कलेक्शन अप्रैल 2025 में ₹2.23 लाख करोड़ रहा था।

पढ़े पूरी खबर…..

पाकिस्तान को मिला सीजफायर कराने का इनाम

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने का बड़ा इनाम पाकिस्तान को मिला है। दरअसल, अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्तान में 2.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश एक अमेरिकी कंपनी सिक्योरिपोर्ट के जरिए किया जाएगा। इस निवेश प्रस्ताव के तहत सिक्योरिपोर्ट कंपनी पाकिस्तान के प्रमुख हवाई अड्डों पर उन्नत सुरक्षा, बायोमेट्रिक ई-गेट और यात्री स्क्रीनिंग सिस्टम लगाएगी। इससे पाकिस्तानी हवाई अड्डों की सुरक्षा मजबूत होगी और दुनिया का उनके प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

यूरोप पर ट्रंप की सर्जिकल स्ट्राइक : US Tariffs on Euro Car and Truck: यूरोप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कड़ा कदम उठाया है. ट्रंप प्रशासन की तरफ से यूरोप के देशों पर 25% टैरिफ लगाया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी करते हुए, इसकी घोषणा की है. राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद वैश्विक स्तर पर आर्थिक उथलपुथल मचना तय माना जा रहा है. उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट के जरिए दी है. (पढ़े पूरी खबर)

देश का इकलौता राज्य जहां के लोग नहीं भरते Income Tax: भारत में हर आम नागरिक जो तय इनकम सीमा के दायरे में आता है, उसे सरकार को इनकम टैक्स देना पड़ता है। हालांकि देश का एक इकलौता राज्य है, जहां के लोग इनकम टैक्स नहीं भरते हैं। सुनने में यह किसी खास छूट जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है। जी हां….यहां के लोग टैक्स फ्री रहते हैं। 51 साल पहले इस राज्य का भारत में विलय हुआ था। विलय होने के साथ ही इस राज्य के लोग इनकम टैक्स नहीं भरते हैं। यह अनोखी व्यवस्था भारत के पूर्वोत्तर में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम में है। सिक्किम देश का इकलौता इनकम टैक्स फ्री राज्य है। मतलब यहां के लोगों को इनकम टैक्स नहीं भरना होता है। (पढ़े पूरी खबर)

पवन खेड़ा को SC से बड़ी राहत : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर बिना ठोस सबूत आरोप लगाने के बाद से लगातार अदालत के चक्कर काट रहे कांग्रेसी नेता को आखिरकार बड़ी राहत मिली. 30 अप्रैल 2026 को हुई सुनवाई के बाद जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है, उसे आसानी से खतरे में नहीं डाला जा सकता. अदालत ने निर्देश दिया है कि क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन केस नंबर 04/2026 में गिरफ्तारी की स्थिति में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत पर रिहा किया जाए. (पढ़े पूरी खबर)

डीजल, ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई: मई की शुरुआत में सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ा बदलाव किया है. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 1 मई से शुरू होने वाले अगले पखवाड़े के लिए डीजल और जेट फ्यूल यानी ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है. डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर और जेट फ्यूल पर इस चार्ज को 33 रुपये प्रति लीटर रखा है. वहीं पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी अभी भी शून्य बनी हुई है. 15 दिनों पर समीक्षा के दौरान यह फैसला लिया गया है और एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया गया है. इस कटौती का लाभ फ्यूल कंपनियों और एयलाइंस को दिया जा सकता है. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m