ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC से बगावत करके NCPI में जाने वाले लोकसभा सदस्य यूसुफ पठान शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद खलीलुर रहमान और अबू ताहेर खान भी मौजूद रहे. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यूसुफ पठान ने सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र की बड़ी समस्याएं भी उठाईं.
इससे पहले गुरुवार को सांसद यूसुफ पठान ने बताया कि एनसीपीआई पूरी तरह एकजुट है और देशहित में जो भी बेहतर होगा उसका समर्थन करेगी.
सांसद यूसुफ पठान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में उन्होंने मुर्शिदाबाद और खासकर बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की परेशानियां सीधे पीएम के सामने रखीं. इस दौरान उनके साथी सांसद भी मौजूद रहे.

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सांसद एक-एक कर प्रधानमंत्री आवास पहुंचने लगे. शुरुआत में चर्चा थी कि मुर्शिदाबाद के तीन सांसद बैठक में शामिल होंगे या नहीं. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि राज्यों का विकास ही देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है. मुलाकात के दौरान सांसदों ने अपने क्षेत्रों की मुख्य समस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़े पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे.
सांसदों ने बताया कि बातचीत बेहद सकारात्मक रही और प्रधानमंत्री ने जनता की भलाई के लिए हर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया. इस बैठक में देव को छोड़कर कुल 19 सांसद मौजूद रहे. यह बैठक ऐसे समय हुई जब NCPI और एनडीए के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. हालांकि बैठक का मुख्य फोकस विकास और जनहित के मुद्दे रहे.
यूसुफ पठान ने भी राजनीतिक बयानबाजी से अलग अपने क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता दी और प्रधानमंत्री के सामने सीधे जनता की मांग रखी. अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं और जनता की उम्मीदों से जुड़ी मांगें प्रधानमंत्री के सामने रखीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


