लुधियाना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। इसमें बाजारी इलाके में बिजली का खंबा गिरने से अफरा तफरी मच गई। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी है।
यह हादसा टिब्बा रोड पर गोपाल चौक के हुआ है। जहां सड़क पर जा रहे एक ट्रक पर खस्ता हालत में लगा हुआ एक बिजली का खंभा अपने आप ही गिर गया। इसे देखते हुए बाजार में खड़े लोगों में खौफ फैल गया। लोग किसी तरह खुद को बचाए।

लापरवाही का दिखा मंजर
बिजली विभाग की लापरवाही साफ सामने आई है। खंभे की हालत इतनी खस्ता थी कि वह चलती हुई एक ट्रक में गिरा है, जिसका गिरने से ट्रक के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। राहत भरी खबर यह रही कि खंभे में कोई भी करंट वाला तार नहीं था, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
- ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित; अतिक्रमण हटाने पर किया था नगर बंद का ऐलान
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई के आरोप में चार गिरफ्तार, सीतापुर की युवती भी शामिल
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति!
- डेयरी की दुकान का विवाद अपहरण तक पहुंचा, जबरन कार में बिठाकर फरार हुए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, गांगुली-युवराज के बाद अब इस दिग्गज को सौंपी अहम जिम्मेदारी
