देश भर के पेट्रोल पंपों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी-अपनी गाड़ियों में फुल टैंक पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। इसके पीछे सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी और राशनिंग को बताया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने अब तेजी से फैल रही इन अफवाहों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि देश में कच्चे तेल, LNG और LPG का पर्याप्त भंडार मौजूद है और नागरिकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, भारत में ईंधन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और “ड्राय आउट” जैसी कोई स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त आयात भी लगातार किया जा रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों में अफवाहों के कारण डीजल की मांग अचानक बढ़ी है, जिस पर सरकार करीबी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग से बचें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।सरकार का कहना है कि देश के तेल भंडार मजबूत स्थिति में हैं और आम नागरिकों की रसोई से लेकर सड़कों तक, फिलहाल किसी तरह की रुकावट की आशंका नहीं है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी
15 मई की सुबह-सुबह देश की जनता पर महंगाई का ट्रिपल अटैक हुआ है। पेट्रोल-डीजल महंगा (Petrol-Diesel Price Hike) होने के बाद सीएनजी भी महंगी हो गई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में भी सीएनजी 2 रुपए महंगी मिलेगी। इससे पहले मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाई गए थे। मुंबई में भी CNG 2 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी। सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला
खाड़ी युद्ध का हवाला देकर पेट्रो कंपनियों ने आज सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस सासंद राहुल गांधी भयंकर गुस्से में है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा साधते हुए कहा कि 3 का झटका आ चुका है। बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

