नोएडा. यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार (23 सितंबर 2026) देर रात एक प्राइवेट स्लीपर AC बस में भीषण आग लग गई. हादसे में 9 लोगों के जिंदा जलने की सूचना है. बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसा रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंं- योगी आदित्यनाथ जी, आधी रात को…15 दलित-पिछड़े परिवारों के मकान और दुकानें तोड़ने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
नोएडा से महोबा जा रही थी बस
बताया गया कि बस नोएडा से महोबा जा रही थी. बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है. यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगते ही देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं. यात्रियों ने बाहर निकलने की कोशिश की. कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई.
5 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और जांच की कार्रवाई शुरू की.
महिला यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
महिला यात्री रिंकी राजपूत ने बताया, “मैं नोएडा से बस में बैठी थी। मैं सो रही थी. किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है. बस में अफरा-तफरी मच गई थी. सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे. अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था. चालक जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी. कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे.”
इसे भी पढ़ें- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
आग कैसे लगी, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं.


