अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग की सबसे धनी नगरपालिकाओं में शुमार धनपुरी नगरपालिका में देर रात चोरी हो गई। यह चोरी किसी और ने नहीं बल्कि अधिकारी-कर्मचारियों ने की। रात के अंधेरे में चोरों की तरह घुसकर कार्यालय का ताला खोलकर अंदर घुसे और वहां कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चुपचाप निकालकर ले गए। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिले के धनपुरी नगरपालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI) राम विशाल नापित पर आरोप है कि वे एक लग्जरी थार गाड़ी में सवार होकर रात के सन्नाटे में कार्यालय पहुंचे। उनके साथ राजेश नामक एक व्यक्ति और एक अन्य साथी भी मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने दफ्तर का ताला खोला और चोरों की तरह अंदर दाखिल होकर स्थापना कक्ष से जरूरी दस्तावेज लेकर निकल गए।
यह भी पढ़ेंः कहां जाए अन्नदाता? जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंचे किसानों को जेल, बंद रास्ता खुलवाने की मांग पर प्रशासन ने किया गिरफ्तार
इस घटना के सामने आते ही राजनीति गरमा गई है। वार्ड नंबर 04 के पार्षद और भाजपा नेता प्रवीण बडोलिया ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) से लिखित शिकायत की है। बडोलिया ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी या कौन सा राज छिपाना था, जिसके लिए एक अधिकारी को रात के अंधेरे में चोरों की तरह दफ्तर में घुसना पड़ा? दिन के उजाले में जो काम हो सकता था, उसे रात में चोरी-छिपे अंजाम देना दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली होने का संकेत है।
मामला तूल पकड़ते ही नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। धनपुरी नगरपालिका की CMO पूजा बुनकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यालय की मर्यादा और सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अकेली देख पड़ोसी ले गया था घर, तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद
इस पूरे मामले CMO पूजा बुनकर का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच की गई है। संबंधित अधिकारी और उनके सहयोगियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि कौन से दस्तावेज ले जाए गए हैं और इसके पीछे की मंशा क्या थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

