लखनऊ. एसआईआर को लेकर देश में विवाद चल रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने चुनाव आयोग का बचाव किया है. ओपी राजभर ने कहा कि गलती सरकार और चुनाव आयोग की नहीं है. बूथ पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है. आजकल बीएलओ पार्टी के हो गए हैं. अगर यादव है तो समाजवादी पार्टी का काम करता है. अगर दलित है तो बसपा का काम करता है. बीएलओ की मानसिकता बदल गई है. ऐसे लोग गड़बड़ कर रहे हैं.
चुनाव आयोग बदनाम हो रहा
उन्होंने कहा कि बीएलओ की गलती की वजह से चुनाव आयोग बदनाम हो रहा है. इसमें आयोग का क्या दोष है. लोग सरकार को घेर रहे हैं. चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी है. वह अपना एसआईआर करा रही है. अगर कोई गड़बड़ी आ रही है तो आयोग उसे दुरुस्त करे.
इसे भी पढ़ें- MLC चुनावः दया शंकर सिंह बोले- बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा को वोट देगा, 2027 में सुनामी आएगी
कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
इससे पहले कांग्रेस ने यूपी में एसआईआर पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस ने दावा किया कि पीलीभीत सदर में 16,554 वोटर नामों में गड़बड़ी हुई. इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने पीलीभीत के ईआरओ और वीआरसी ऑपरेटर को तत्काल हटा दिया. उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया. सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट जांचने को कहा. जिला अधिकारियों को दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.

