शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने के लिए डायल112 की 400 से अधिक नई गाड़ियां सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इन वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे से पहले डायल-112 वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पंप पर सैकड़ों डायल-112 वाहन ईंधन भरवाने के लिए कतार में नजर आए।


जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में इमरजेंसी सेवाओं के लिए 400 से अधिक नई गाड़ियां तैनात की जाएंगी। इन वाहनों को हाई सिक्योरिटी फीचर्स और आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। प्रत्येक वाहन में सीसीटीवी कैमरे समेत आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
डायल-112 सेवा के विस्तार से पुलिस और आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरी झंडी दिखाने के बाद ये वाहन प्रदेशभर में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

