अमेरिका में हुए 2026 के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है. अमेरिका के मिशिगन में सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं. मोहम्मद अल-सैयद की जीत पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की गुलामी नहीं करता.
मिशिगन में सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद की जीत की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.
अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद ने मिशिगन में सीनेट चुनाव जीतकर इतिहास रचा और असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी जीत पर प्रतिक्रिया दी. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अब्दुल अल-सैयद की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को राजनीतिक पहचान मजबूत करने का संदेश दिया है.
ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को भी अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी. संघियों ने ‘अब्दुल’ को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है.
अमेरिका में हो रहे मिडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन नतीजों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुस्लमानों को एक संदेश दिया है.
मध्यावधि चुनाव में मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद ने अमेरिकी सीनेट सीट की दौड़ में रिपब्लिकन नेता माइक रोजर्स को शिकस्त दी है। उनके लिए यह बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि यह चुनाव जीतकर वे सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं.
मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अल-सैयद सीनेट में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से गुजरने वाले इकलौते सीनेटर होंगे. उन्हें अपनी ही पार्टी के भीतर भी विरोध का सामना करना पड़ा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

