रायपुररानी (पंचकूला)। हरियाणा के रायपुररानी तहसील में जमीन की रजिस्ट्री करवाना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। रजिस्ट्री से जुड़ा काम प्रभावित होने के कारण लोग रोज तहसील पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी व्यवस्था

तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही पंजीकरण का काम प्रभावित है। इसके बाद प्रशासन ने कामकाज संभालने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई है।

दो नियुक्तियां हुईं, लेकिन नहीं संभाला चार्ज

प्रशासन की ओर से 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि, उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला। इसके बाद हनी को भी रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी किए गए, लेकिन उन्होंने भी अब तक चार्ज नहीं लिया है।

जमीन की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे लोग

दो कर्मचारियों की नियुक्ति के बावजूद काम शुरू नहीं होने से जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रजिस्ट्री के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब लोगों को इंतजार है कि प्रशासन कब इस व्यवस्था को सुचारू करेगा, ताकि जमीन-जायदाद के पंजीकरण का काम फिर से सामान्य हो सके।

Jharkhand BJP Loktantra Bachao Padyatra: झारखंड बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा कल से शुरू होगी। 2 नवंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए पार्टी ने 6 जिलों के लिए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया है। दीपावली से पूर्व पहले चरण में छह जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि छठ महापर्व के बाद शेष जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर भाजपा महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है। 3 नवंबर को गिरिडीह में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी तथा हजारीबाग के लिए पूर्व विधायक बिरंची नारायण प्रभारी होंगे। 4 नवंबर को पलामू में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 5 नवंबर को जमशेदपुर में विधायक राज सिन्हा और दुमका में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं। सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े करने की राजनीति का जवाब देना है। देश की जनता अराजकता नहीं, बल्कि स्थिरता, सुशासन और विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा।

भाजपा की पदयात्रा राजनीतिक नौटंकी

बीजेपी की पदयात्रा पर सत्ता पक्ष ने निशाना साधा है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा की दो नवंबर से शुरू हो रही पदयात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने देश और राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जन-जनादेश की धज्जियां उड़ाई हैं, उसके मुंह से लोकतंत्र बचाओ जैसे शब्द हास्यास्पद लगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि लोकतंत्र मिटाओ अभियान चलाना चाहिए। देश गवाह है कि गैर-भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी सरकारों को अस्थिर करना, केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियारों की तरह इस्तेमाल करना और जनादेश की चोरी करना भाजपा का मुख्य चरित्र बन चुका है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

रायपुर। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने 60 वर्षीय मरीज की छाती में दिल के पास मौजूद कैंसर की गांठ का चार घंटे ऑपरेशन कर निकाला। करीब 5 सेंटीमीटर की गांठ हृदय की प्रमुख रक्त वाहिकाओं और आसपास के अंगों से चिपकी थी। इसे निकालने के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और मरीज की जान जाने का खतरा था, इसलिए कैंसर सर्जरी और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन किया। सफल सर्जरी के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें: CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

जानिए कितना खतरनाक है इनवेसिव थाइमोमा थाइमोमा छाती में हृदय के सामने स्थित थाइमस ग्रंथि का ट्यूमर है । सामान्य थाइमोमा के मुकाबले इनवेसिव थाइमोमा आसपास के अंगों और ऊतकों तक फैल सकता है। इसके उपचार में कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ट्यूमर की स्थिति और फैलाव के आधार पर उपचार तय किया जाता है।

सर्जरी में इन डॉक्टरों की रही भूमिका डॉ. आशुतोष गुप्ता व डॉ. केके साहू के नेतृत्व में डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सोनम, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. आशीष मालव, डॉ. गौरव और डॉ. अक्षय ने ऑपरेशन में भूमिका निभाई। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संकल्प टीम में शामिल रहे।

मरीज की जा सकती थी जान

कैंसर सर्जरी और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि रायपुर के 60 वर्षीय मरीज को छाती में दर्द और भारीपन की शिकायत थी। निजी अस्पताल में बायोप्सी से इनवेसिव थाइमोमा की पुष्टि हुई थी । कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद मरीज अस्पताल पास पहुंचा।

कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन कराया तो छाती में 5×4.3×2.5 सेंटीमीटर की गांठ मिली। यह महाधमनी (एओर्टा), पल्मोनरी आर्टरी, बाएं फेफड़े और हृदय की बाहरी झिल्ली से चिपकी थी। सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रमुख रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रखते हुए गांठ निकालने की थी। खासकर महाधमनी को नुकसान पहुंचने पर अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता था।

दोनों विभागों ने मिलकर सर्जरी की योजना बनाई। छाती के बीच में चीरा लगाकर गांठ तक पहुंच बनाई। इसे आसपास के अंगों से अलग करना चुनौतीपूर्ण था। इसलिए गांठ के साथ हृदय की बाहरी झिल्ली और बाएं फेफड़े का कुछ हिस्सा भी निकालना पड़ा। हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

बांग्लादेश के विपक्षी नेता नाहिद इस्लाम ने अपने देश से होकर भारतीय ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ तारिक रहमान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जापान बांग्लादेश के रास्ते एक कॉरिडोर बनाने की कोशिश कर रहा है और सरकार इस अवैध कॉरिडोर को भारत को सौंपने की कोशिश कर रही है.

बांग्लादेश में एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने 12 दिसंबर को खत्म हो रही गंगा जल संधि में देश का उचित हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की है.

बांग्लादेश के एक विपक्षी नेता ने देश से होकर भारतीय ट्रांजिट कॉरिडोर को आसान बनाने के किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी है और दिसंबर में गंगा ट्रीटी के खत्म होने से पहले नई दिल्ली के साथ एक सही वॉटर-शेयरिंग एग्रीमेंट की मांग की है. NCP नेता नाहिद इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में एक रैली में ये सब बातें कही.

उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश की जमीन से भारत को किसी भी तरह का ट्रांजिट कॉरिडोर देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जापान एक बार फिर बांग्लादेश के रास्ते एक कॉरिडोर बनाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की जमीन भारत को नहीं दी जाएगी. स्थानीय मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली.

इस रैली का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद और बिजली, ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद टुकू के इस्तीफे की मांग करना था.

एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते को लेकर भी सरकार से सख्त रुख अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर समझौते को नए सिरे से करते समय बांग्लादेश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया, तो लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे.

बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने 26 से 29 अक्टूबर तक जापान का दौरा किया था. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे बांग्लादेश को हब मानते हुए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र को ‘साझा समृद्धि’ वाले इलाके के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

भोपाल। मध्य प्रदेश आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 15 जनवरी 2027 को देश का सेना दिवस समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश की वीरता और शौर्य की गौरव गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिलना गर्व का विषय है। हमारी सेना के पराक्रम को नमन करने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का यह एक सुनहरा अवसर प्रदेशवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को पूरी तरह ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार और सभी संबंधित विभाग पूरी तन्मयता से प्रयासरत हैं।

स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से उत्साहपूर्वक मिट्टी के कलश लेकर पहुंचे सभी छात्रों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और राष्ट्र तथा प्रदेश के विकास में हमारे युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के सक्रिय योगदान से मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सभी नागरिकों को मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए एक समृद्ध, सशक्त और संवेदनशील प्रदेश के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Delhi Metro Magenta Line Extension: दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी और बेहतर होने वाली है। दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन का विस्तार करने जा रही है। मैजेंटा लाइन बाटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक करीब 89 किलोमीटर नेटवर्क लंबा हो जाएगा। विस्तार पूरा होने के बाद केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, आजादपुर और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन तीन-तीन लाइनों के इंटरचेंज हब बन जाएंगे। इससे यात्रियों को एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) के एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर मैजेंटा लाइन का जुड़ाव मौजूदा येलो और वायलेट लाइन से होगा। जबकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर मैजेंटा लाइन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जुड़ेगी। इन दोनों स्टेशनों पर यात्री तीन अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से ट्रेन बदल सकेंगे।

मैजेंटा लाइन का विस्तार पूरा होने के बाद बाटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक इसका नेटवर्क करीब 89 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। इस पूरे कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 स्टेशन भूमिगत बनाए जाएंगे। फिलहाल मैजेंटा लाइन पर चार इंटरचेंज स्टेशन हैं। इसके विस्तार के लिए दो प्रमुख कॉरिडोर की योजना बनाई गई है। रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा के रास्ते बनने वाले कॉरिडोर को फेज-वीए के तहत मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं, इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक तक का प्रस्तावित कॉरिडोर पहले फेज-चार के तहत बनाया जाना था। अब इसे मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में विकसित किया जाएगा।

चार स्टेशन बनेंगे ट्रिपल इंटरचेंज हब

मैजेंटा लाइन का विस्तार होने के बाद केंद्रीय सचिवालय और नई दिल्ली के अलावा आजादपुर तथा इंद्रलोक स्टेशन भी तीन मेट्रो लाइनों के इंटरचेंज हब बन जाएंगे। फिलहाल कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो का ऐसा स्टेशन है, जहां रेड, येलो और वायलेट लाइन के बीच ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है। विस्तार के बाद इस तरह के इंटरचेंज विकल्पों का दायरा और बढ़ जाएगा। इसके अलावा कॉरिडोर के 17 अन्य स्टेशनों पर भी इंटरचेंज की सुविधा प्रस्तावित है।

हैदरपुर बादली मोड़ पर सबसे ऊंचा रेल स्तर, हौज खास सबसे गहरा स्टेशन

मैजेंटा लाइन के विस्तार में दिल्ली मेट्रो की दो प्रमुख इंजीनियरिंग विशेषताएं भी देखने को मिलेंगी। हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन के एक पियर पर रेल स्तर की ऊंचाई करीब 28.36 मीटर होगी। वहीं, हौज खास मेट्रो स्टेशन करीब 29 मीटर की गहराई पर स्थित है। इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन माना जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में 416 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क

डीएमआरसी के मुताबिक फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई करीब 416 किलोमीटर है। इस नेटवर्क में कुल 303 स्टेशन शामिल हैं। मैजेंटा लाइन का प्रस्तावित विस्तार मेट्रो नेटवर्क को और व्यापक बनाएगा।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

रायपुर। राजधानी के अग्रसेन धाम चौक के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक कार में सवार ऑटो पार्ट्स कारोबारी नरेंद्र सिंह की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कार को टक्कर मारने वाली दूसरी कार का चालक नशे में धुत था, जो घटना के बाद फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे लाल रंग की कार से चार-पांच युवक एमजी रोड की नाइट चौपाटी पहुंचे थे, वहां खुलेआम बीयर और शराब पी। कार का साउंड सिस्टम तेज कर दिया। दो युवक शर्ट उतारकर नाचने लगे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने टोका तो उनसे उलझ गए। इस दौरान मौके पर पुलिस नहीं थी। लोगों ने युवकों की हरकतों का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे तेज रफ्तार में कार लेकर नया रायपुर की ओर निकल गए।

श्याम नगर निवासी नरेंद्र सिंह भसीन उर्फ बंटी परिवार के साथ नवा रायपुर में शादी की रस्मों से लौट रहे थे। अग्रसेन धाम चौक के पास ड्राइवर पेट्रोल भरवाने के लिए कार मोड़ रहा था, इसी दौरान रायपुर की ओर जा रही तेज से नया रायपुर रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार धूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कार में मिले खून के छींटे, मालिक की तलाश

तेज टक्कर मारने वाली कार कांकेर की ममता सुखदेवा के नाम पर दर्ज है। कार में खून के छींटे मिले हैं। पुलिस कार मालिक से संपर्क करने और कार में सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्कोडा में सवार राहुल यादव और शीतल यादव से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि दुर्घटना के समय कार ईलू उर्फ ओजश सुखदेवा चला रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

CG Crime News : अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. घटना राजादेवरी थाना के बया चौकी इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच जगंल में युवक का शव मिला. घटना के बारे में तब पता, चला जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे. जगंल में खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

जांच के दौरान शव खून से लथपथ पाया गया. पुलिस को मृतक के सीने और कंधे के पास तीन गहरे चोट मिले, जो धारदार हथियार के हमले से होना प्रतीत हुआ. शरीर पर गोदना (टैटू) के निशान हैं, जो उसकी पहचान करने में मददगार हो सकते हैं. एफएसएल टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

बया पुलिस घटना की हत्या समेत हर संभावित एंगल से जांच में जुट गई है. पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता नहीं चल पाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम शुभकामना संदेश जारी किया गया है। इस विशेष अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और सर्वांगीण विकास के सफर को रेखांकित करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

गौरवशाली विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि
पीएम मोदी ने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश केवल भौगोलिक सीमाओं का नाम नहीं, बल्कि यह गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहाँ के विश्वविख्यात धरोहर स्थल और ऐतिहासिक पहचान इस प्रदेश को वैश्विक पटल पर एक विशिष्ट स्थान दिलाते हैं।

हर क्षेत्र में नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा प्रदेश
प्रदेशवासियों की प्रतिभा और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए उल्लेख किया गया है कि यहाँ के लोगों ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग और पर्यटन: कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन: शिक्षा, बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और नवाचार (इनोवेशन) के मोर्चे पर प्रदेश नित-नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत में योगदान: अपने सर्वांगीण विकास के साथ-साथ यह राज्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में भी एक अहम और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अंत में कामना की गई है कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर राज्य के सभी परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

​ अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक XUV 300 कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, गाड़ी से लगभग 70 लाख रुपये नकद मिले हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुल रकम का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतनी बड़ी राशि मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

​दो महिलाओं समेत तीन लोग हिरासत में

​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस XUV 300 कार पर सवार होकर दो महिलाएं और एक पुरुष वाराणसी से कोलकाता की ओर जा रहे थे। शिवसागर थाना पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी, तभी इस संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के भीतर से यह बेहिसाब नकदी बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर सवार दोनों महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

​आयकर विभाग को सौंपी गई मामले की जांच

​मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी, जो कि हवाला या किसी अन्य अवैध लेन-देन की आशंका पैदा करती है, कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल, पकड़े गए लोगों से सघन पूछताछ जारी है और आयकर विभाग की टीम के सासाराम पहुंचने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।