चीन की गोद में खेलने वाले पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस के निर्यात की अनुमति दे दी है। यह फैसला एक चीनी कंपनी द्वारा अपने संचालन को बंद करने की चेतावनी देने के बाद लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद प्रधानमंत्री कार्यालय को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। यह विवाद ग्वादर में कार्यरत ‘हानगेंग ट्रेड कंपनी’ से जुड़ा हुआ है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, ग्वादर एक ऐसा बंदरगाह शहर है, जो पाकिस्तान में चीन समर्थित परियोजनाओं का मुख्य केंद्र है। यहां गधों का मांस प्रोसेस करने वाली चीनी ‘हानगेंग ट्रेड कंपनी’ की फक्ट्री स्थापित है जिसे निर्यात की मंजूरियों में महीनों की देरी हो रही थी। उसने चेतावनी दी थी की यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो उसे अपनी फक्ट्री बंद करनी पड़ेगी।
इस महीने के अंत में शहबाज जाएंगे चीन
पाकिस्तान सरकार का यह फैसला इस महीने के अंत में एक निवेश मंच की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की होने वाली चीन यात्रा पर चर्चाओं के बीच आया है। ‘हानगेंग ट्रेड कंपनी’ एक बूचड़खाना चलाती है तथा गधे का मांस और चमड़ा चीन को निर्यात करती है।
जानिए चीन में क्या होता है गधे के मांस का?
चीन में इनका उपयोग एक पारंपरिक औषधि बनाने में किया जाता है। यह औषधि आमतौर पर रक्तवर्धक और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बेची जाती है। पाकिस्तान मांस और चमड़े के लिए मुख्य रूप से चीन को प्रतिवर्ष लगभग 216,000 गधे का निर्यात करता है। सरकारी अनुमानों के अनुसार, इससे प्रति वर्ष लगभग 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व मिलता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

