Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान का दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भिखारी पाकिस्तान एक तरफ कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। साथ ही पाकिस्तान की जीडीपी भी रसातल में घुसती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में महंगाई (Pakistan Inflation rises) के कारण पाकिस्तानी आधा पेट खाना खाकर जीने को मजबूर हैं। सबसे बड़ा संकट पाकिस्तान में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर है। ईरान बॉर्डर बंद होने से गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप हो गई है। इसके कारण गैस सिलेंडर के दाम 7000 रुपये (पाकिस्तानी) पहुंच गया है। सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी के कारण गरीब और रिक्शा चालकों के परिवार आधा पेट खाना खाकर जी रहे हैं। खासतौर पर लाहौर में बुरा हाल है, जहां ज्यादातर रिक्शा एलपीजी से ही चलते हैं।

दरअसल, ईरान बॉर्डर का बंद होना Pakistan की शहबाज शरीफ सरकार लिए अब बेहद महंगा पड़ रहा है। सीमा बंद होने से ईरान से पाकिस्तान आने वाले LPG टैंकर समेत अन्य सामनों से भरे ट्रक फंसे रह गए और गैस की कमी के चलते देश में LPG Cylinder Price रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं।

पाकिस्तान LPG एसोसिएशन के मुताबिक पहले ईरान से रोजाना लगभग 7,000 मीट्रिक टन LPG पाकिस्तान में आती थी। ये आयात पर बंद है। पाकिस्तानी ट्रेडर्स का कहना है कि बीते 17 अक्टूबर से LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि ईरान के दो बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए थे। इससे एलपीजी इंपोर्ट रुक गया था। यह फरवरी में US-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नया और बड़ा एनर्जी शॉक है। पाकिस्तानी व्यापारियों ने बताया कि बॉर्डर बंद होने के कुछ ही दिनों में 12 kg के सिलेंडर की कीमत 56% बढ़कर 7,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है।

रिक्शा चालकों खाना कम करने को मजबूर 

ईरान बॉर्डर बंद होने से गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप हो गई है। इसके कारण गैस सिलेंडर के दाम 7000 रुपये (पाकिस्तानी) पहुंच गया है। सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी के कारण गरीब और रिक्शा चालकों के परिवार आधा पेट खाना खाकर जी रहे हैं। खासतौर पर लाहौर में बुरा हाल है, जहां ज्यादातर रिक्शा एलपीजी से ही चलते हैं। मोटराइज्ड रिक्शा चलाने वाले राशिद अली बताते हैं कि उनका दिन सुबह 6 बजे शुरू होता है और कभी-कभी आधी रात तक खत्म नहीं होता, लेकिन वे लंबे समय तक हर दिन 6.50 डॉलर (करीब 1800 पाकिस्तानी रुपये) कमा लेते थे। यह उनके परिवार की बुनियादी जरूरतों के लिए काफी थे। हालांकि अब LPG की कीमतें बढ़ने से वे इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे। अली का कहना है कि अब उसे हर दिन $3 मिल पाते हैं, इसलिए उसके परिवार ने खाना कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि LPG महंगी होने से गुजारा करना मुमकिन नहीं है।

पाकिस्तान में महंगाई दर उछलकर 9.6% तक पहुंची
Pakistan LPG Crisis देश में अकेली मुसीबत नहीं है। पाकिस्ताल में महंगाई भी बेतहाशा बढ़ी है। पिछले अक्टूबर महीने में पाकिस्तान में महंगाई दर उछलकर 9.6% तक पहुंच गई।वहीं पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने पिछले हफ्ते ही एनर्जी और गेहूं की कीमतों का हवाला देते हुए ब्याज दरें बढ़ाकर 12% कर दींष पेट्रोल-हाई स्पीड डीजल की कीमतें पहले ही अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते 40% ज्यादा हो चुकी हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m