कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में बड़ा सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है. पाकिस्तान के मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि मिलिट्री ऑपरेशन के ताजा अभियान में जमात-उल-अहरार और फितना अल-खवारिज के ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हमले किए जिसमें 29 लोग मारे गए हैं. 

पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास सेना ने बड़ा ग्राउंड ऑपरेशन करते हुए विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए.

पाकिस्तान ने रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हमले किए जिसमें 29 लोग मारे गए हैं. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पहले खुफिया सूचना के आधार पर जमीनी अभियान चलाया और उसके बाद अफगानिस्तान सीमा के पास आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले (कैलिब्रेटेड स्ट्राइक) किए. 

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार  ने बताया कि यह कार्रवाई हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप के निर्दोष लोगों के खिलाफ हुई कई आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर की गई है.

मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि ताजा अभियान में जमात-उल-अहरार और फितना अल-खवारिज के ठिकानों को निशाना बनाया गया. फितना अल-खवारिज शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार टीटीपी के लिए करती है.

सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हाल के दिनों में देशभर में सुरक्षा बलों पर बढ़ते आतंकी हमलों के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित और सुनियोजित ढंग से हमले किए हैं. पाकिस्तान अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

यह कार्रवाई कराची में रविवार को हुए आत्मघाती हमले के एक दिन बाद हुई. हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर हमला किया था. इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई थी. हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली थी, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से अलग होकर बना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m