Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 जून 2026) की खबरों में पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान मिला; राहुल गांधी ‘गुमशुदा’; भारत महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; केतन हत्याकांड का सीन रीक्रिएशन हुआ प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स दौरे के दूसरे दिन उन्हें विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। फिर प्रधानमंत्री को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए लिए दिया गया है। बता दें कि, पीएम मोदी को मिला यह 34वां सर्वोच्च सम्मान है।

पढ़े पूरी खबर……

2. राहुल गांधी ‘गुमशुदा’

दिल्ली में राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेका प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ वाले पोस्टर दिल्ली के आईटीओ चौक और मंडी हाऊस इलाके में लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है। साथ ही तलाश जारी होने की भी जानकारी दी गई है। चौक पर इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पढ़े पूरी खबर……

3. भारत महिला टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त हो गया है। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

पूरी खबर पढ़े

4. केतन हत्याकांड का सीन रीक्रिएशन हुआ

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते वारदात का सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश की. इसी सिलसिले में आज रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची. यही वो जगह है, जहां 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

हुमांयू कबीर के खिलाफ FIR दर्जः पश्चिम बंगाल के नाओदा और रेजीनगर से विधायक तथा जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के खिलाफ विवादित बयान और कथित धमकी देने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई बीजेपी युवा ब्रिगेड की लिखित शिकायत के बाद की गई। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि विधायक ने सार्वजनिक मंच से पार्टी नेताओं को जान से मारने जैसी धमकी दी, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। (पढ़े पूरी खबर)

मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभवः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्द फेरबदल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संसद के मानसून सत्र से पहले किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलावों का ऐलान भी हो सकता है। (पूरी खबर पढ़े)

असम के रिटायर्ड DIG के पास आय से 77 करोड़ रुपये की ज्यादा संपत्ति मिलीः जांच एजेंसी ED ने असम पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और सेवानिवृत्त आईपीएस प्रशांत कुमार दत्ता, उनके परिवार से जुड़ी करीब 53.28 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को ED ने अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. प्रसांता कुमार दत्ता पर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है. जब्त संपत्तियों में गुवाहाटी के चार होटल और मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित दो फ्लैट शामिल हैं. (पूरी खबर पढे)

IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी-20 सीरीज में हरायाः आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 1 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम को तीन साल बाद किसी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले साल 2023 में वेस्टइंडीज ने भारत को 3-2 से हराया था। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m