Jaish-e-Mohammed Terrorist Hamid Mondal Girlfriend Arrested: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की मासूका (गर्लफ्रेंड) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज से गिरफ्तार हमीम मंडल की प्रेमिका अर्पिता सरकार (Arpita Sarkar) ने खुलासा किया है कि आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल उर्फ हमीद फुएगो के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी दिल्ली दहलाना चाहता था। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी (pakistani don shahzad bhatti) दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था। कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के दौरान इसे अंजाम दिया जाना था। हालांकि युवती को इस बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी।
झारखंड से गिरफ्तार आतंकी हमीम मंडल की मासूका ने कहा कि उसने हमीम मंडल को किसी से बातचीत करते हुए ये सुना था। ये लोग पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर भारत में आतंकी हमले करने और कुछ महत्वपूर्ण लोगों को टारगेट की योजना बना रहा थे। खु फिया इनपुट पर जब हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल के कथित महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इस नेटवर्क का पता चला।
बता दें कि बंगाल के वर्दवान से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल उर्फ हमीद फुएगो की करीबी युवती को एसआईटी ने साहिबगंज के बरहड़वा से गिरफ्तार किया है। युवती साहिबगंज के कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए करीब चार साल पहले युवती का संपर्क हमीम मंडल से हुआ था। बाद में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और इस दौरान कई बार आपस में मिलना-जुलना हुआ। पश्चिम बंगाल एसआईटी युवती को अपने साथ वर्दवान ले गई है।
हमीम मंडल से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई खुलासे किए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपिता ने प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई खुलासे किए हैं। एसआईटी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि आईएसआई एजेंटों के माध्यमों से देश विरोधी तत्वों के साथ मिलकर सीमा पार से आपराधिक और जासूसी नेटवर्क चलाने के मामले में वर्दवान पुलिस स्टेशन में बीते 31 जुलाई को केस दर्ज किया गया है।
वर्दमान पुलिस ने 31 जुलाई को दर्ज कराया था केस
वर्दवान पुलिस स्टेशन में बीते 31 जुलाई को दर्ज केस में पाकिस्तानी हैंडलर व स्थानीय गुर्गों के माध्यम से हथियारों की खरीद, संरक्षित लोगों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से संबंधित खुफिया जानकारी संग्रह, गणमान्य लोगों का अपहरण, हत्या और सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से किए गए अन्य कृत्यों समेत गंभीर अपराधों की तैयारी शामिल होने की बात कही गई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


