अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता में पाकिस्तान की भूमिका और उसके कदमों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे है. US-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच गृह मंत्री मोहसिन नकवी तेहरान पहुंचे हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख की ओर से मुज्तबा खामेनेई के लिए स्पेशल लेटर लेकर गए हैं. यह दौरा US-ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के क्षेत्रीय प्रयासों के बीच हो रहा है. US-ईरान के बीच गतिरोध को दूर करने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए तेहरान पहुंचे हैं.

पाकिस्तान अमेरिका-ईरान के बीच अपनी मध्यस्था के जरिए संवाद जारी रखने की कोशिश कर रहा है. इस हालिया यात्रा में अस्थायी समझौतों और तनाव कम करने के नए विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की ईरान की लीडरशिप के साथ मीटिंग भी होनी है.

ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृहमंत्री, मुज्तबा के लिए लाए शहबाज और मुनीर का खास संदेश

पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कहा कि मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई के लिए विशेष पत्र लेकर ईरान आया हूं. उस विशेष पत्र में संदेश क्या है उसको लेकर पाकिस्तान के गृहमंत्री ने कुछ भी शेयर नहीं किया है. नकवी का ये ईरानी दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है, जब अमेरिका और मुस्लिम देश के बीच बातचीत नाजुक मोड़ पर है.

पाकिस्तान के गृहमंत्री का कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम पहले से तय है उस लिस्ट में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का भी नाम शामिल है. तेहरान पहुंचने पर नकवी का स्वागत ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने किया. 

ईरानी न्यूज तस्नीम के अनुसार, मोहसिन नकवी पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री की ओर से मोज्तबा खामेनेई को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए तेहरान पहुंचे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m