इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खंडवा के बजरंग नगर चौराहे पर मंगलवार देर रात पंधाना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुरेशचंद्र टेमने को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीईओ हवा में उछलकर सीधे सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद परिचितों और स्थानीय लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें : तारीख पर तारीख… 6 महीने से थाने की दहलीज पर क्यों रो रहा यह 70 वर्षीय बुजुर्ग? दे डाली आत्मघाती चेतावनी!

कार से उतरकर चौराहे पर खड़े थे CEO, तभी पीछे से आई ‘काल’ बनी गाड़ी

कोतवाली पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, पंधाना जनपद पंचायत सीईओ सुरेशचंद्र टेमने मंगलवार रात किसी काम से बजरंग नगर जा रहे थे। चौराहे के पास वे अपनी कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में वे संभल भी नहीं पाए और हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरे। दुर्घटना में उनके सिर, चेहरे, जबड़े और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर और गहरी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें : सरकारी स्कूल के छात्रों को सौगात: सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगे 2 जोड़ी कम्पलीट यूनिफॉर्म, CM ने कहा- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नही’

आरोपी वाहन चालक फरार, CCTVC खंगाल रही कोतवाली पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि चौराहे और उसके आसपास के रूट पर लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m