शरद पाठक, पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांढुर्णा के गणेश वार्ड स्थित गुजरी बाजार में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है, साथ ही इलाके की पुलिस गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: थाने में शिकायत लेकर पहुंचे युवक से मारपीटः कमिश्नर ने टीआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
CCTV तार काटा फिर दुकान में घुसे बदमाश
जानकारी के मुताबिक करीब छह बाइक सवार बदमाशों में से तीन बदमाशों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने दुकान के अंदर से लगभग 160 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। गनीमत यह रही कि वे दुकान का लॉकर तोड़ने में असफल रहे, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
बुजुर्ग संचालक ने की पकड़ने की कोशिश
घटना के दौरान दुकान संचालक राजेश खरवड़े ने अदम्य साहस का परिचय दिया। राजेश खरवड़े की ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों का डटकर सामना किया और उनमें से एक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर लोहे की भारी रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें नागपुर के ICU में रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि से पहले ही सलकनपुर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, पैदल यात्रा कर पहुंच रहे मां विजयासन के भक्त
पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
थाने के पास स्थित इस घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस बड़ी डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

