रणधीर परमार, छतरपुर। Pandit Dhirendra Shastri Brother Arrested: राजनगर में जमीनी विवाद में किसान को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। वहीं 2 आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

शालिग्राम समेत दो आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना घटी है। खजुराहो SDOP और राजनगर पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि राजनगर में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी जिसके बाद इस मामले में 3 नामजद समेत 4 आरोपियों के खिलाफ BNS 109 के अंतर्गत FIR दर्ज किया गया था। शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में ले लिया गया है। 2 आरोपी फरार हैं जिनमें एक अज्ञात है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंगलवार को हुई थी फायरिंग

बता दें कि मंगलवार को छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने किसान पर गोली चला दी। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है।

किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था शालिग्राम

घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m