इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। यहां किशनगढ़ कोर रेंज के तहत बृजपुरा बीट के एक दुर्गम पहाड़ी इलाके में शनिवार को गश्ती दल को एक वयस्क नर बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पिछले महज तीन महीनों के भीतर इस टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसने पार्क प्रबंधन की सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी: भाई की मौत की धमकी देकर रखा चुप, 24 घंटे में घसीटते हुए कोर्ट ले गई पुलिस

शरीर पर चोट के निशान नहीं, सभी अंग सुरक्षित

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। उप संचालक बीरेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक, मृत बाघ के सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित हैं और शरीर पर आपसी संघर्ष या चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पहली नजर में इसे प्राकृतिक मौत माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गंगऊ में एक बाघ का कंकाल मिला था और तारा गांव से रेस्क्यू किए गए रेडियो कॉलर वाले बाघ की भी मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों से प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: PM की ड्रीम योजना पर अड़ंगा? ग्रामीणों के कब्जे से जमीन छुड़ाने गई पुलिस, महिला के टावर स्टंट से रुकी कार्रवाई

पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार, रिपोर्ट का इंतजार

डॉक्टरों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया और असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच के वास्ते सैंपल एकत्र किए गए हैं। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत तय नियमों के अनुसार सम्मानपूर्वक बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग का कहना है कि मौत के असली कारणों का सटीक खुलासा अब फॉरेंसिक और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m