इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बिहरपुरवा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिल दहला देने वाले कुआं हादसे में पांच अपनों को खोने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि पीड़ित परिवारों पर बीमारी का पहाड़ टूट पड़ा है। ​आसमान से बरसती आग और अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण मृतक परिवारों के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य अचानक बीमार हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मंडी कर्मचारियों पर शराबियों का हमला: पैसे देने से मना करने पर मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

बीमारों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। अपनों को खोने के गम में परिजनों ने कई दिनों से न कुछ खाया है और न आराम किया है। लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को अजयगढ़ शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर का पानी बना जहर ? जीतू पटवारी का बड़ा खुलासा, 98% सैंपल फेल होने का दावा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अजयगढ़ बीएमओ ने तुरंत गांव में 24 घंटे के लिए मेडिकल टीम तैनात कर दी है। बीमारों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और डॉक्टरों की टीम युद्धस्तर पर पीड़ितों के इलाज में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m