IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज कमिंस जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, हालांकि उनकी वापसी पूरी तरह फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

15 अप्रैल को फिटनेस टेस्ट, 17 को हो सकती है वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट कमिंस 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इस टेस्ट में सफल रहते हैं, तो 17 अप्रैल तक भारत लौट सकते हैं। ऐसे में वह 18 अप्रैल को होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

NOC पर टिकी है नजर

कमिंस की वापसी सिर्फ फिटनेस पर ही नहीं, बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से मिलने वाले NOC पर भी निर्भर है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर सख्त रुख अपनाता रहा है, ऐसे में इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

KKR मैच के बाद लौटे थे ऑस्ट्रेलिया

कमिंस 27 मार्च को भारत आए थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में टीम का हिस्सा थे। हालांकि 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं।

SRH की गेंदबाजी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में 4-4 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। लेकिन अगर कमिंस टीम में वापसी करते हैं, तो SRH की गेंदबाजी और भी खतरनाक हो जाएगी।

अन्य खिलाड़ियों के NOC पर भी नजर

मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के NOC और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी चर्चा जारी है। ऐसे में कमिंस की वापसी न सिर्फ SRH के लिए, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिहाज से अहम साबित हो सकती है।

पॉइंट्स टेबल में SRH की स्थिति

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक IPL 2026 में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 पॉइंट्स के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H