PBKS vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 211 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स की यह सीजन में लगातार चौथी हार रही।

पंजाब की बल्लेबाजी, श्रेयस और प्रियांश ने खेली अर्धशतकीय पारी
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 59 रन बनाए। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 56 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा कूपर कोनोली ने 38 रन, सूर्यांश शेडगे ने 21 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन का योगदान दिया।

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।
दिल्ली की पारी, अक्षर और मिलर ने लगाई फिफ्टी
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। वहीं डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर मैच को दिल्ली की ओर मोड़ दिया। अंत में आशुतोष शर्मा ने 24 रन और माधव तिवारी ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं बेन द्वारशुइस और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (PBKS vs DC IPL 2026)
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: यश ठाकुर
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

