PBKS vs DC IPL 2026: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 211 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 59 रन बनाए।
वहीं युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 56 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा कूपर कोनोली ने 38 रन, सूर्यांश शेडगे ने 21 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।
दिल्ली के लिए करो या मारो वाला मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। टीम पिछले छह मैचों में पांच हार झेल चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत की जरूरत है। वहीं पंजाब किंग्स भी लगातार हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहती है।
PBKS और DC की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
इम्पैक्ट प्लेयर: पथुम निसांका, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

