PBKS vs MI IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। धर्मशाला के HPCA Stadium में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। वहीं इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पंजाब की पारी, प्रभसिमरन का अर्धशतक (PBKS vs MI IPL 2026)
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 21 और प्रियांश आर्या ने 22 रन का योगदान दिया। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके, जबकि राज बावा और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।
तिलक वर्मा की तूफानी पारी
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 25 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। तिलक ने अपनी नाबाद 75 रन की पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। अंत में विल जैक्स ने भी 10 गेंदों में नाबाद 25 रन की तेज पारी खेली। इस तरह से मुंबई 19वें ओवर के पांचवें बॉल में तिलक ने छक्का मार कर टीम को जीत दिलाई।
पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। हालांकि टीम के गेंदबाज 200 रन का बड़ा स्कोर बचाने में नाकाम रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PBKS vs MI IPL 2026)
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद
मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

