PBKS vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 40वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है और टीम अभी तक अजेय रहते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। वहीं, रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत बनाई है।

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों में कई दमदार पावर हिटर्स मौजूद हैं, ऐसे में इस मुकाबले में रन बरसने की पूरी उम्मीद है और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

बता दें कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

PBKS बनाम RR हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, जिसने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 मुकाबलों में जीत मिली है।

अगर हालिया सीजन की बात करें तो आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों में राजस्थान ने पहला मुकाबला 50 रन से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में पंजाब ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता था।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहाँ गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है। यह एक संतुलित पिच है, जो लाल और काली मिट्टी से बनी है। मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। इस मैदान में अब तक 14 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था।

PBKS और RR की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H