Petrol-Diesel Price Hike: देशवासियों को 5 दिन में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा हुआ है। सरकारी पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पांच दिन में करीब 4 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

इस नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीज़ल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर है, जो 91 पैसे ज़्यादा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चेक करें नया फ्यूल रेट 

  • दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंचाष
  • मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हुआ।
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज हुआ।
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हुआ।
  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा।  

बढ़ेगी महंगाई, गृहणियों को बिगड़ेगा बजट

5 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी (Cumulative Hike) होने से महंगाई बढ़ेगी। माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पर सबसे ज्यादा और सीधा असर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से देश भर में आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ेगी। इसके चलते आने वाले हफ्तों में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

ईरान युद्ध के कारण क्रूड ऑयल के दाम बढ़े

बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल बाहर से आयात करता है इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं।

दिल्ली में CNG की कीमतों में दो बार हो चुका है इजाफा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 72 घंटे में CNG की कीमतों में दो बार इजाफा हो चुका है। 15 मई को 2 रुपये और 17 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कीमत पहली बार सीएनजी की कीमत 80 रुपये के पार गई है। 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 80.09 रुपये प्रति किलो जबकि नोएडा में सीएनजी की कीमतें 88.70 रुपये पहुंच गईं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m