Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 मई 2026) की खबरों में PM मोदी को मिला 32वां ग्लोबल अवॉर्ड, नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने किया सम्मानित; चांदी 3,119 रुपये सस्ता और सोने का भी गिरा भाव; शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड का मेन शूटर गिरफ्तार; वीडी सतीशन केरलम के सीएम बनें प्रमुख रहा।

1. PM मोदी को मिला 32वां ग्लोबल अवॉर्ड, नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप के 5 देशों के दौरे पर हैं. इस दौरान सोमवार को नॉर्वे ने उन्हें अपने सबसे बड़े सम्मान से नवाजा है. पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ दिया गया है, जो नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

2. चांदी 3,119 रुपये सस्ता और सोने का भी गिरा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर जून कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का वायदा भाव 0.51% गिरकर 157,737 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह, जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का वायदा भाव 1.39% गिरकर 268,107 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से आम जनता को राहत मिली है. पिछले बंद भाव की तुलना में, सोना 713 और चांदी 3,119 सस्ता हुआ है. शुक्रवार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन MCX पर सोने का भाव 158,450 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 271,226 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

3. शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड का मेन शूटर गिरफ्तार
शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. राजकुमार ही इस हत्याकांड का मेन शूटर बताया जा रहा है. CBI अब आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी.

4. वीडी सतीशन केरलम के सीएम बनें
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे. हाल ही में संपन्न हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शानदार जीत हासिल कर वामपंथ के दस साल के शासन को खत्म कर दिया है. आज वीडी सतीशन तिरुवनंतपुरम में अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
चीन ने पाकिस्तान की परमाणु पनडुब्बी की मांग ठुकराईः अमेरिका और चीन के बीच संतुलन साधने की पाकिस्तान की कोशिश उसपर ही भारी पड़ती नजर आ रही है। पाकिस्तान दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आगे पीछे घूमने वाले पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को चीन से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान ने चीन से परमाणु चालित पनडुब्बी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन बीजिंग ने इस मांग को ठुकरा दिया। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल का सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा! “फलता विधानसभा में 21 मई को दोबारा मतदानः पश्चिम बंगाल की सियासत में ‘डायमंड हार्बर’ का इलाका हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. इस वक्त सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बना हुआ है इसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला फलता विधानसभा क्षेत्र. फलता विधानसभा सीट पर चुनाव कैंपेनिंग के लिए आखिरी 48 घंटे बचे हैं. फलता की धरती पर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है. इस बार के विधानसभा चुनाव के केंद्र में हैं टीएमसी के कद्दावर उम्मीदवार जहांगीर खान जिनके इर्द-गिर्द इस इलाके का पूरा समीकरण घूम रहा है. (पूरी खबर पढ़े)
पाकिस्तान का बलूचिस्तान में बड़ा ऑपरेशन: 35 आतंकी ढेरः बलूचिस्तान में पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक का दावा किया है। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मंगला जरघून घर इलाके में चलाए गए ऑपरेशन में 35 आतंकियों को मार गिराने और तीन सीनियर कमांडरों को गिरफ्तार करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, यह अभियान 13 मई से लगातार जारी है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने क्वेटा में मीडिया को बताया कि ऑपरेशन प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ चलाया गया। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

