संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में CM की फोटो लगे कथित फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर तबादले की साजिश का मामला सामने आया है। CMHO डॉ. राजेश अतुलकर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें; फिंगर लगवाने पर भी नहीं मिल रहा राशन: गरीबों की बढ़ी समस्या, कलेक्टर के आदेश को भी तवज्जो नहीं दे रहे अधिकारी

दरअसल, 21 जुलाई को CM के लेटर पैड और फोटो जैसा पत्र CMHO को मिला था, जिसमें आयुष अधिकारी निर्मला निगवाल का उदयगढ़ से सोंडवा तबादला करने के आदेश का उल्लेख था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें; अस्पताल बना ‘मनोरंजन का अड्डा’: परेशान होते रहे मरीज, 10 फीट दूर तेज साउंड पर नाचकर फेयरवेल पार्टी करते रहे डॉक्टर

SP रघुवंश सिंह भदौरिया के अनुसार, सीहोर निवासी 33 वर्षीय आरोपी मुकेश भोसले को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और टैबलेट जब्त किए गए। जांच में पुलिस ने पाया कि विद्युत विभाग और स्कूल प्रशासन विभाग को भी पत्र भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल में सोंडवा साकड़ी के नवलसिंह से फोन-पे के जरिए 15 हजार के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m