दिल्ली में NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, NCP (SP) प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साथ नजर आए. NCP (SP) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी कुछ दिन पहले मुंबई में हुई थी. समारोह में राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कई राजनेता पहुंचे.

दिल्ली में सोमवार को NCP (SP) नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया. रिसेप्शन समारोह में दूसरे क्षेत्रों की कई हस्तियां भी शामिल हुईं.

शरद पवार की पोती और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए. लेकिन इस वेडिंग रिसेप्शन में जो सबसे बड़ा राजनीतिक हलकों में चर्चा की जो बात रही, वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की मुलाकात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार के साथ बैठे हैं और परिवार से बातचीत कर रहे हैं.

दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. रिसेप्शन के दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. पारिवारिक समारोह की यह तस्वीर राजनीतिक नजरिए से अहम मानी जा रही है.

पिछले कुछ समय में शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकातें भी हुई हैं.

खास बात यह रही कि इस समारोह में अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी तक कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए. रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से हुई है. रिसेप्शन में शरद पवार ने खुद सभी अतिथियों का स्वागत किया. 

रेवती सुले के रिसेप्शन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी एक ही जगह पर नजर आए. नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मंच की ओर जाते समय दोनों नेता एक ही जगह पर खड़े थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई के बाद से संसद के किसी भी सत्र में शामिल नहीं हुए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m