जालंधर: पंजाब के लिए आज का दिन खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रधानमंत्री इस दौरान 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत जालंधर कैंट सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. 20 राज्यों में फैले इन स्टेशनों का लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है. इन्हें आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं से लैस किया गया है.’विरासत भी, विकास भी’ की भावना के तहत इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी. जालंधर के इस स्टेशन की सुंदरता देखने लायक है. इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जहां से वे जनसभा को संबोधित करेंग. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनएसजी (NSG) ने भी सुरक्षा भी सुरक्षा को लेकर मोर्च संभाली हुई है.

पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि रामामंडी के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुल पर सड़क की मरम्मत और प्रीमिक्स बिछाने का काम तेजी से पूरा किया.
- जिसे चाचा समझा, वो तो बीवी का पति निकला! 15 दिन की दुल्हन फरार, नए हसबैंड के उड़े होश
- ‘DUSU नतीजों ने दिखाया मूड ऑफ नेशन!’ विजयवर्गीय बोले- ‘NSUI का सुपड़ा साफ’; राहुल के कार्यक्रम पर भी कसा तंज
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को CBI कोर्ट से बड़ी राहत! याचिका खारिज, जानिए अदालत का पूरा फैसला
- गांधी प्रतिमा के सामने यज्ञ, डोटासरा के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ने क्यों उठाया ये कदम?
- राहुल गांधी के लिए 24 घंटे इंतजार! 70 साल के भागीरथ बोले- ‘देखने के बाद मौत भी आ जाए तो दुख नहीं’


