PM Modi Uses Sun Rahe Ho Na Vinod Meme Video: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जुलाई 2026) को गुजरात दौरे पर थे। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन (Semiconductor plant inaugurated in Sanand) किया। इस दौरान एक सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के लोकप्रिय संवाद ‘सुन रहे हो न, विनोद’ बोला। यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग और मंच पर बैठे सभी लोग ठहाके लगाने लगे। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने यह डायलॉग देश के स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी साणंद में ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ सुविधा का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के चेयरमैन सुबैया ने अपने संबोधन में गुजराती की दो कहावतों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास को लेकर नजरिया बिल्कुल साफ है और अब उद्योग जगत की जिम्मेदारी है कि वह उसी दिशा में आगे बढ़े। सुबैया ने गुजराती कहावत ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’ का जिक्र करते हुए कहा कि ऊंचे लक्ष्य तक न पहुंच पाना माफ किया जा सकता है, लेकिन छोटा लक्ष्य तय करना नहीं।
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के चेयरमैन सुबैया ने आगे कहा कि उनकी कंपनी भी छोटे लक्ष्य नहीं रखना चाहती। इस दौरान सुबैया ने बताया कि उनकी कंपनी की पहली सेमीकंडक्टर चिप्स की खेप जापान स्थित साझेदारों के पास भेजी जा रही है। इसके साथ भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने गुजरात की दूसरी कहावत ‘काम बोले छे’ का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी पहली खेप शब्दों से ज्यादा अपने काम के जरिए कहानी बयां कर रही है।
पीएम मोदी ने भी अपने संबोधनों में दोनों गुजराती कहावतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सुबैया जी ने गुजराती की एक कहावत कही- ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’। मैं कभी छोटे लक्ष्य नहीं रखता और न ही छोटी सोच रखता हूं। अगर मुझे कोई प्रतिमा बनानी हो तो मैं उसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाऊंगा। इसे सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर इशारा माना गया। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-और सुबैया जी ने ‘काम बोले छे’ भी कहा, ‘सुन रहे हो न, विनोद’, काम बोले छे। यह सुनते ही सभागार में मौजूद लोग और मंच पर बैठे अतिथि ठहाके लगाने लगे। इसके बाद यह एक लोकप्रिय मीम बन गयाष अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इस लाइन के इस्तेमाल ने भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

