Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 जुलाई 2026) की खबरों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोदी को मारने की धमकी; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू; भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से इनकार किया; सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक; अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज प्रमुख रहा।

1. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोदी को मारने की धमकी

पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पीएम मोदी  मेलबर्न में वार्षिक शिखर सम्मेलन में मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 9 जुलाई को होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम से पहले एक ऑनलाइन जान से मारने की धमकी मिली है. यह कथित धमकी फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन के माध्यम से दी गई थी.

पढ़े पूरी खबर……

2. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू

भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जैसे ही वैभव ने भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर मैदान में कदम रखा, वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वैभव आईसीसी के किसी भी फुल-मेंबर देश के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा और पहले 15 वर्षीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें डेब्यू कैप टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने सौंपी।

पढ़े पूरी खबर……

3. भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से इनकार किया

भारत में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया और कई वाहन मालिकों के बीच लगातार बहस छिड़ी हुई है। कुछ उपभोक्ताओं का दावा है कि इससे इंजन के कुछ पार्ट्स पर असर पड़ रहा है और माइलेज में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, इन दावों पर सभी श्रेणी के वाहनों के लिए व्यापक वैज्ञानिक निष्कर्ष उपलब्ध नहीं हैं। भारत सरकार का कहना है कि E20 ईंधन से आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा।

पढ़े पूरी खबर……

4. सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक

पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) को सुलझाने के लिए पुलिस एड़ी-चोटी एक कर दी है। पुलिस हर उस एंग्ल की तरफ भाग रही है, जहां से सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल सके। इसी दौरान सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक हुई है। सिया गोयल ने ये चैट अपनी सहेली के साथ किए थे। इस चैट में सिया अपनी सहेली से फ्लाइट टिकट बुक करने के बहाने उसकी आईडी मांग रही है और लिख रही है कि यह टिकट उस शादी के लिए है जो कभी होने ही नहीं वाली। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या शादी का नाटक सिर्फ मर्डर की साजिश को छिपाने और गुमराह करने के लिए रचा गया था।

पढ़े पूरी खबर……

5. अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज

अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत आज यानी 3 जुलाई से हो गई है। खामनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसा है। अली खामेनेई के सप्ताहभर चलने वाले अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने अंतिम संस्कार के लिए ईरान को एक हफ्ते का समय दिया क्योंकि अमेरिका अच्छा है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारत ने PAK में छिपे 23 पाकिस्तानी को घोषित किया आतंकीः आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त बनाते हुए केंद्र सरकार ने एक साथ 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत व्यक्तिगत रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है. इनके नाम चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं. इनमें ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए है. गृह मंत्रालय की गजट नोटिफिकेशन में सुनजवां और नागरोटा हमलों सहित कई आतंकवादी साजिशों से जुड़े आरोपियों के नाम शामिल हैं. (पूरी खबर पढ़े)

BLA ने ग्वादर में पाकिस्तान सेना के 30 जवानों को मौत के घाट उताराः  भारत में आतंक प्रयोजित करने वाला पाकिस्तान इस वक्त खुद अपने घर में दो मोर्चों पर फंस गया है। एक तरफ पीओके (POK) की जनता ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ खुली बगावत का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान से अलग होने की मांग तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान में भी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह तेज कर दिया है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के ग्वादर में सुसाइड अटैक कर पाकिस्तान सेना के 30 जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। हमले का वीडियो जारी करते हुए बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। (पूरी खबर पढ़े)

UK में हिंदुओं को मंदिर के लिए नहीं मिली जमीन; मस्जिद को मिली मंजूरीः ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर स्थित नए शहर नॉर्थस्टोव में अपना पहला पूजा स्थल बनाने की कोशिश कर रहे ब्रिटिश हिंदुओं को तगड़ा झटका लगा है. नीलामी में हिंदू समाज के आवेदन को काउंसिल ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया. स्थानीय काउंसिल ने यह जमीन चर्च और मुस्लिम समूह को 999 साल की लीज पर दे दी है, जिससे हिंदू परिवार बेहद निराश हैं. फैसला आने के बाद शहर नॉर्थस्टोव इलाके में रहनेवाले लोग लगभग 150 हिन्दू परिवारों में काफी निराशा देखी गई. (पूरी खबर पढ़े)

सोना-चांदी के दाम में बड़ी तेजीः अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। 4 जुलाई को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक तनाव के चलते घरेलू बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर महंगे हो गए हैं। इसका असर दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ और हैदराबाद समेत कई शहरों में देखने को मिला है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m