इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक होनहार बेटी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। जिस घर में कल तक बेटी के कॉलेज टॉप करने पर गर्व किया जा रहा था आज वहां चीख-पुकार मची है। अजयगढ़ के लोढ़ा पुरवा गांव में 22 साल की छात्रा सृष्टि उर्फ प्रिया मिश्रा ने एक सिरफिरे युवक की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें: किताबों की उम्र में ‘नशे का ककहरा’: 10 साल के बच्चे का जाम छलकाते वीडियो वायरल, इसका जिम्मेदार कौन?

कॉलेज में टॉप करने के अगले ही दिन खाया सल्फास

हैरान करने वाली बात यह है कि सृस्टि ने BSc फाइनल ईयर में पूरे कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन इस बड़ी कामयाबी की खुशियां मनाने के ठीक अगले ही दिन यानि 5 जून को सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक मेधावी छात्रा की इस तरह दुनिया से चले जाना पूरे इलाके को स्तब्ध कर गया है।

मौत से पहले का वीडियो और सुसाइड नोट ने खोला राज

इस सुसाइड केस में अब एक बेहद सनसनीखेज मोड़ आ गया है। पुलिस को मॉतका के मोबाइल से एक सुसाइड नोट, व्हाट्सएप चैट और मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है। इन पुख्ता साक्ष्यों में सृष्टि खुद रोते हुए आरोपी बरखू ठाकुर नाम के युवक की ब्लैकमेलिंग और उसकी प्रताड़ना की खौफनाक दास्तान बयां करती नजर आ रही है। आरोपी की धमकियों ने होनहार छात्रा को भीतर से इतना डरा दिया था कि उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

ये भी पढ़ें: बेटियों के रिश्ते में रोड़ा बनी शराब! नशे के व्यापार के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, तस्कर को पकड़ा, फिर…

SP के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार, पिता ने की फांसी की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में अजयगढ़ पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने मृतका के पास से मिले डिजिटल और लिखित साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी बरखू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर रोत-बिलखते पीड़ित पिता सुरेश कुमार मिश्रा ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी हंसती-खेलती बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले इस दरिंदे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m