भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जल्द ही लागू होने जा रही है, जिससे पंजाब के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। पहले इस योजना के तहत केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर लाभार्थियों को 1.75 लाख रुपये की सहायता देती थीं। अब इस राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। अधिकतर सरकारी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अपना घर नहीं है। इन जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार उन्हें मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
अब मिलेंगे 2.5 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 इसी महीने पंजाब में लागू होगी। इसे वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत पहले लाभार्थियों को 1.75 लाख रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसमें 25 हजार रुपये पंजाब सरकार और 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते थे।

अब इसमें बदलाव करते हुए पंजाब सरकार 25 हजार की बजाय 1 लाख रुपये देगी, जबकि केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी अब कुल मिलाकर लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरों, एक बाथरूम और एक रसोई वाले घर के निर्माण के लिए यह राशि दी जाती है।
3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोग होंगे पात्र
योजना के तहत पात्रता के लिए कुछ मानदंड तय किए गए हैं। जिन लोगों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र लाभार्थियों को इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
- ऑटो बाजार में अगस्त का बंपर धमाका : पैसेंजर व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्री, दोपहिया और थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने भी पकड़ी रफ्तार
- वैशाली, मुंगेर के बाद भागलपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
- Mahindra XUV 7XO : 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
- तहसील कोर्ट में डेढ़ महीने से न्यायिक कामकाज ठप, वकील और पक्षकार परेशान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- बहन की बेटी की आड़ में बड़ा कांड! 3 साल की बच्ची को अस्पताल से उठा ले गई महिला, फिर हुआ कुछा ऐसा कि प्लान हो गया चौपट


